फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेडिकल कॉलेज का ओपन जिम बना शोपीस, जगह के अभाव में छात्र-डॉक्टर नहीं कर पा रहे कसरत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह।
शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों और डॉक्टरों की सुविधा के लिए लगाया गया ओपन जिम इन दिनों महज शोपीस बनकर रह गया है। जिम को ऐसी जगह स्थापित किया गया है, जहां पर्याप्त खुली जगह नहीं होने के कारण छात्र और डॉक्टर इसका समुचित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं आसपास उगी झाड़ियों के कारण सुबह और शाम के समय कीड़ा-मकोड़ा व सांप-बिच्छू का डर भी बना रहता है। कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओपन जिम लगाया गया था, लेकिन स्थान का चयन सही नहीं होने के कारण इसका उद्देश्य ही पूरा होता नजर नहीं आ रहा। जिम के आसपास पर्याप्त खाली जगह नहीं होने से एक्सरसाइज करने में परेशानी होती है। कई उपकरण ऐसे स्थान पर लगे हैं, जहां व्यायाम के लिए जरूरी मूवमेंट तक आसानी से नहीं किया जा सकता।

छात्र अनिल, सुरेश, अवेश का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ शारीरिक फिटनेस भी बेहद जरूरी है। डॉक्टर और एमबीबीएस छात्र लंबे समय तक पढ़ाई और अस्पताल की ड्यूटी में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में परिसर में उपलब्ध ओपन जिम उनके लिए उपयोगी साबित हो सकता है, लेकिन वर्तमान स्थान पर इसे चलाना मुश्किल है।
विज्ञापन


वहीं जिम के आसपास झाड़ियां होने से सुबह और शाम के समय यहां कीड़ा-मकोड़ा और अन्य जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। इससे छात्र और डॉक्टर जिम का इस्तेमाल करने से भी बचते हैं। छात्रों का कहना है कि यदि जिम को किसी साफ-सुथरे और पर्याप्त खुली जगह पर स्थापित किया जाए तो इसका बेहतर लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


खुली जगह पर शिफ्ट करने की मांग
मेडिकल कॉलेज के छात्रों और डॉक्टरों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि ओपन जिम को वर्तमान स्थान से हटाकर किसी ऐसी खुली और सुरक्षित जगह पर लगाया जाए, जहां पर्याप्त स्थान हो और लोग आसानी से व्यायाम कर सकें। साथ ही आसपास की झाड़ियों की सफाई कराने की भी मांग की गई है। छात्रों का कहना है कि जिम लगाने पर खर्च किया गया पैसा तभी सार्थक होगा, जब उसका नियमित रूप से उपयोग हो सके। प्रशासन को छात्रों और डॉक्टरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसके स्थान पर पुनर्विचार करना चाहिए।

फोटो - झाड़ियों के बीच बना ओपन जिम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें