फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राज्यस्तरीय योगासन चैंपियनशिप में मनीष ने जीता स्वर्ण, दिव्या छठे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। सिरसा में आयोजित 42वीं सब जूनियर व जूनियर हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। होडल निवासी मनीष ने 14-16 आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता और परिवार के साथ-साथ उपमंडल व जिले का नाम रोशन किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल के छात्र मनीष होडल योग नर्सरी के खिलाड़ी हैं। योग कोच ललित कुमार ने बताया कि मनीष 4 साल से योगासन का अभ्यास कर रहे हैं और इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद मनीष का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय सब जूनियर व जूनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप अक्टूबर में जयपुर में आयोजित होगी, जिसमें मनीष हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, 10-12 आयु वर्ग में दिव्या पुत्री सुरेंद्र सिंह ने छठा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर दिव्या का भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें