उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को एक राष्ट्रीय टीवी चैनल के कुछ पत्रकार सरकारी स्कूल की ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए स्कूल पहुंचे थे। स्कूल में टीचर्स और मीडिया कर्मियों के बीच नोंकझोंक व मारपीट हो गई। करीब 1.40 बजे मीडियाकर्मियों ने पुलिस को कॉल कर बंधक बनाकर पिटाई का आरोप लगाया।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा स्थित एक सरकारी स्कूल में ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए पहुंची मीडिया कर्मियों की टीम से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों ने मीडियाकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा।
विज्ञापन
स्कूल के शिक्षकों ने भी मीडिया कर्मियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल के अंदर रिपोर्टिंग की इजाजत न देने पर मीडियाकर्मी जबरन अंदर घुसने लगे। विरोध करने पर इन्होंने टीचर्स पर हमला कर दिया। मारपीट में दो मीडियाकर्मी व एक टीचर मामूली रूप से जख्मी हुआ। छानबीन के बाद भजनपुरा थाना पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को एक राष्ट्रीय टीवी चैनल के कुछ पत्रकार सरकारी स्कूल की ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए स्कूल पहुंचे थे। स्कूल में टीचर्स और मीडिया कर्मियों के बीच नोंकझोंक व मारपीट हो गई। करीब 1.40 बजे मीडियाकर्मियों ने पुलिस को कॉल कर बंधक बनाकर पिटाई का आरोप लगाया। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
वहां मौके पर मिले मीडिया कर्मियों का कहना था कि वह रिपोर्टिंग के लिए स्कूल में आए थे। यहां टीचर्स ने उनको बंधक बनाकर उनका कैमरा तोड़ दिया। इसकी वजह से रिकार्डिंग भी नष्ट हो गई। इसी तरह के टीचर्स के भी आरोप थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत ली। इसके बाद दोनों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।