गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की एक एयर एंबुलेंस सोमवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस के एक पायलट की मौत हो गई, जबकि उसमें मौजूद दो डॉक्टरों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
The Air Ambulance of Medanta Hospital with five member crew caught fire and crashlanded near Bangkok. /1
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 6, 2017
हादसे के समय एंबुलेंस में पांच लोग मौजूद थे। बताया जाता है कि एंबुलेंस में अचानक आग लग गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। सूत्रों के मुताबिक एंबुलेंस की पायलट अरुणाक्षा नंदी की हादसे में मौत हो गई है। एंबुलेंस में सवार दो अन्य डॉक्टरों डॉ. शैलेंद्र और डॉ. कोमल को बैंकॉक के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
The injured were shifted to Bangkok Hospital by Army helicopters./2
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 6, 2017
घायलों को सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। सुषमा स्वराज ने कहा कि उसमें सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। स्वराज ने मामले में हर तरह की मदद देने की बात कही है।
Our Mission has just informed me that we have lost pilot of the Air Ambulance Arunaksha Nandy. /3
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 6, 2017