फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू की परीक्षाएं 09 मार्च से, डेटशीट जारी

Thu, 03 Mar 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में जाट आंदोलन के शांत होने के बाद महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की परीक्षा विभाग नए सिरे से जुट गई है। परीक्षा की नई तारीख घोषित करने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


एमडीयू की डीडीई फाइनल वर्ष की एमए व एमकॉम (आउट ऑफ ज्यूरिडिक्शन), पीजी डिप्लोमा इन योगा (एमसीक्यू-रीअपीयर) की मार्च 2016 की परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 9 मार्च से प्रारंभ होंगी।

एमडीयू की एमएचएम-दूसरे व चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी (एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया)-तीसरे सेमेस्टर, बीए (योग)-प्रथम, दूसरे व तृतीय वर्ष, बीएचएम-पांचवें सेमेस्टर, बीबीए-प्रथम से छठे सेमेस्टर, बीसीए-प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर, एमबीए-तीसरे व चौथे सेमेस्टर, एमसीए व एमएससी(कंप्यूटर साइंस), एपीजीडीसीए-प्रथम, तीसरे व चतुर्थ सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन योग (आईटीव व मैनेजमेंट डीडीई मोड) तथा यूजी व पीजी (आउट ऑफ ज्यूरिडिक्शन), बीबीए व बीसीए(फ्रेश ऑनलाइन) की परीक्षाएं शुरू होगी।
विज्ञापन


एमडीयू परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि ये परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित की जानी थी, लेकिन स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से यह कराना संभव नहीं था। इन परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। अब ये परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होंगी। डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें