फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD चुनाव: सील हुई EVM, 26 को खुलेगा उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा

Mon, 24 Apr 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
MCD ELECTION
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत रविवार शाम ईवीएम में कैद हो गयी है। पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच ईवीएम को दिल्ली के करीब 35 मतगणना केंद्रों के स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिया गया है। सभी केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। दिल्ली चुनाव आयोग 26 अप्रैल को 270 उम्मीदवारों के किस्मत पर मुहर लगा देगा। 
विज्ञापन

     
भाजपा व आम आदमी पार्टी (आप) समेत कांग्रेस के लिये बेहद अहम माने जाने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिये दिल्लीवासियों ने अपना फैसला सुना दिया है। रविवार शाम सभी उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम के भीतर कैद हो गया। 

इसके बाद तीनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर चुनावों के आंकड़ों में उलझ गये। दो साल पहले के दिल्ली विधान सभा चुनाव की तुलना में निगम चुनाव में पड़े कम वोट के भी मायने निकाले जा रहे हैं। तीनों पार्टियां इसे अपने लिये फायदेमंद बता रही है।      
विज्ञापन


दूसरी तरफ सियासी पैमाने पर संवेदनशील ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 35 मतगणना केंद्रों के स्ट्रांग रूम में पहुंचा दी गयी हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अगले दो दिनों तक सभी केंद्रों पर 24 घंटे की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। 

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जिम्मा अर्द्ध सैनिक बलों को दिया गया है। वहीं, सीसीटीवी भी लगाये गये हैं जबकि दूसरे स्तर की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस के पास है। आखिरी घेरा जिला पुलिस के हवाले है। 

अधिकारी बताते हैं कि मतगणना खत्म होने तक केंद्र के नजदीक किसी को फटकने नहीं दिया जायेगा। इसके नजदीक वाहनों के रूकने पर भी पाबंदी है।
विज्ञापन

पहली बार मतदान करने वाले युवा-युवतियों में दिखा उत्साह

MCD ELECTION
लोकतंत्र के इस त्योहार में युवाओं और युवतियों, बुजुर्गों व दिव्यांगों सहित अन्य लोगों में भी जबर्दस्त जोश दिखा। ऐसे में मतदाताओं के अनुभव साझा करने के लिए हमने उनसे मतदान केंद्रों पर बातचीत की।

पहली बार वोट कतार में लगकर ही दूंगापहली बार वोट देने के लिए मतदान केन्द्र पर पहुंचा। वोट देने के लिए उत्साहित हूं और इसी वजह से मतदान करने के लिए सुबह नौ बजे निगम प्रतिभा विद्यालय में बने मतदान केन्द्र पर पहुंच गया था। अभी कतार में बहुत कम लोग खड़े हैं इसलिए मतदान करने नहीं जा रहा हूं। थोड़ी लाइन बड़ी हो जाएगी फिर जाउंगा।-अपूर्व मिश्रा, जनकपुरी सी6 निवासी। 

किसको वोट दिया नहीं बताउंगी
तिमारपुर स्थित एक मतदान केन्द्र पर 110 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला अपनी बेटी के साथ मतदान करने पहुंची। हर बार वोट देती हूं, लेकिन किस पार्टी को वोट दिया ये नहीं बताउंगी। बड़ी मुश्किल से मतदान केन्द्र तक सुमित्रा पहुंची।             
-सुमित्रा, तिमारपुर निवासी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें