फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election Result 2022: जानिए मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा के वार्ड का हाल, यहां किसने चखा जीत का स्वाद

Wed, 07 Dec 2022 01:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम चुनाव भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी एमसीडी के वार्ड नंबर 231 घोंडा में रहते हैं, भाजपा के कपिल मिश्रा भी इसी वार्ड के मतदाता हैं।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इस चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों पार्टियों के दिग्गजों ने मैदान में उतरकर पूरा जोर लगाया।

विज्ञापन


भाजपा के मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में एमसीडी के कुल 41 वॉर्ड हैं। भाजपा सांसद एमसीडी के वार्ड नंबर 231 घोंडा में रहते हैं, भाजपा के कपिल मिश्रा भी इसी वार्ड के मतदाता हैं। घोंडा सीट पर बीजेपी से प्रीति गुप्ता, आम आदमी पार्टी से विद्यावती और कांग्रेस की रीता मैदान में थे। घोंडा सीट पर बीजेपी की प्रत्याशी प्रीति गुप्ता ने जीत दर्ज की है।


मनीष सिसोदिया के निर्वाचन क्षेत्र में 'आप' को झटका
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में प्रदेश के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाला पटपड़गंज सबसे ज्यादा चर्चित इलाकों में शामिल रहा। दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज के विधायक हैं। इसमें चार वार्ड आते हैं, जिनमें से भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन


भाजपा ने चार में से तीन वार्डों में जीत दर्ज की है जबकि आप को सिर्फ एक सीट पर जीत से संतोष करना पड़ा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का घर लक्ष्मी नगर के वार्ड नंबर 203 से आता है। यहां भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। यहां से आम आदमी पार्टी ने मीनाक्षी शर्मा को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अल्का राघव और कांग्रेस से सुनीता धवन प्रत्याशी थे।

Trending Videos
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन के निर्वाचन क्षेत्र में भी 'आप' को झटका
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से विधायक हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में वे तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके निर्वाचन क्षेत्र में आने वाला शकूर बस्ती सबसे ज्यादा चर्चित इलाकों में शामिल रहा। यहां तीनों वार्डों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर आप नेता को तगड़ा झटका दिया है। शकूर बस्ती के सरस्वती वार्ड नंबर 58 से शिखा भारद्वाज गुप्ता ने जीत दर्ज की है। वहीं पश्चिम विहार वार्ड नंबर 59 से विनीत वोहरा ने तो रानीबाग वार्ड नंबर 60 से ज्योति अग्रवाल से जीत दर्ज की है।

माना जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का हाल ही में वायरल हुआ मालिश कराते हुए उनका वीडियो इसमें निर्णायक साबित हुआ है। तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन के कई वीडियो वायरल हुए थे। किसी वीडियो में वे अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद कैदी से मालिश कराते हुए नजर आ रहे हैं तो एक वीडियो में कई जेल कर्मी उनके कमरे की सफाई करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में निलंबित चल रहे तिहाड़ के जेल अधीक्षक जैन की सेल के अंदर उनसे मिलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें