फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election Result 2022: जहां रहते हैं सीएम अरविंद केजरीवाल, जानिए उस वार्ड में किसने हासिल की जीत

Wed, 07 Dec 2022 01:06 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम के चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले वार्ड 74 सीट पर आम आदमी पार्टी से पुनर्दीप सिंह, बीजेपी से रविंद्र सिंह और कांग्रेस से राहुल शर्मा चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम के नतीजे सबके सामने हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र में आने वाला चांदनी चौक चर्चित इलाकों में शामिल रहा।

विज्ञापन


यहां के वार्ड नंबर 74 से अरविंद केजरीवाल मतदाता हैं। चांदनी चौक की इस सीट पर आम आदमी पार्टी से पुनर्दीप सिंह, भाजपा से रविंद्र सिंह और कांग्रेस से राहुल शर्मा चुनाव मैदान में थे। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पुनर्दीप सिंह ने जीत हासिल की है।

 

आप की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को हराया
रोहतास नगर विधानसभा से बीजेपी के गढ़ में आप ने सेंध लगाई है। आम आदमी पार्टी की रोहतास नगर के सबसे कम उम्र की शिवानी पांचाल (24) ने जीत दर्ज की है। शिवानी डीटीयू से पीजी कर रहीं। इसके अलावा वह यूपीएससी की तैयारी कर रहीं। शिवानी ने पूरा चुनाव शिक्षा पर लड़ा है। भाजपा की मौजूदा पार्षद शुमनलता नागर को शिवानी ने हराया है। शिवानी के पिता की छह महीने पहले ही मौत हो गई थी। शिवानी चार भाई बहनों में सबसे छोटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में अधिक सफलता नहीं प्राप्त करने वाली भाजपा का नगर निगम के चुनाव में दबदबा रहा है। निगम के अब तक हुए 11 चुनावों में से सात बार भाजपा (जनसंघ व जनता पार्टी) ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस तीन बार जीतने में सफल रही। 

वहीं, निगम के पहले चुनाव में वर्ष 1958 के दौरान किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। आम आदमी पार्टी दूसरी बार नगर निगम चुनाव लड़ रही है। वर्ष 2017 में उसे पहले चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब इस बार भाजपा दबदबा बरकरार रखेगी या फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस उसे रोक पाएंगे इसका खुलासा आज हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें