फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD ELECTION: टिकट दावेदारों में हाथापाई, गाली-गलौज पर उतरे भाजपाई

Mon, 03 Apr 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
mcd election 2017 - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में उम्मीदवारों की सूची आने से पहले ही टिकट के दावेदारों के बीच हाथापाई, गाली गलोज, आरोप-प्रत्यारोप और हंगामा होना आरंभ हो गया। इसके अलावा अकाली दल बादल को सीट देने के खिलाफ भाजपाई उग्र हो गए।
विज्ञापन

आधा दर्जन प्रवक्ताओं ने उन्हें धक्के देकर बाहर निकाला।

2 of 8
mcd election 2017 - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पार्टी कार्यालय में अकाली दल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शाम तीन बजे अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जहां संवाददाता सम्मेलन में दक्षिण दिल्ली नगर निगम के भाजपा पार्षद अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बता रहे थे।
विज्ञापन

3 of 8
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की हाथापाई - फोटो : ह‌िमांशु सोनी/अमर उजाला
उसी समय उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड 47 सुल्तान पूरी बी से टिकट मांग रहे अशोक और सोन पाल झगड़ा करते हुए अंदर आए गए। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर गाली गलोज की। देखते ही देखते उनके बीच हाथापाई हो गई।

4 of 8
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की हाथापाई - फोटो : ह‌िमांशु सोनी/अमर उजाला
इसी बीच संवाददाता सम्मेलन में मौजूद प्रदेश भाजपा के आधा दर्जन प्रवक्ताओं ने उन्हें धक्के देकर बाहर निकाला। इतना ही नहीं, एक प्रवक्ता ने फोन करके पुलिस बुला ली। पुलिस उन्हें कार्यालय परिसर बाहर ले गई।
विज्ञापन

5 of 8
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की हाथापाई - फोटो : ह‌िमांशु सोनी/अमर उजाला
खास बात यह है कि इस दौरान कार्यालय के अंदर सीआरपीएफ के जवान भी तैनात थे, लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। उधर इस प्रकरण के बाद भाजपा प्रवक्ताओं ने सफाई दी कि झगड़ा करने वाले लोग उनकी पार्टी से जुड़े हुए नहीं है।
विज्ञापन

6 of 8
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की हाथापाई - फोटो : ‌ह‌िमांशु सोनी/अमर उजाला
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा की छवि खराब कराने के लिए ये लोग भेजे थे।
विज्ञापन

7 of 8
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की हाथापाई - फोटो : ह‌िमांशु सोनी/अमर उजाला
वहीं प्रदेश कार्यालय में भिड़े दोनों पक्षों ने कहा कि वह भाजपा के सालों पुराने कार्यकर्ता हैं और उन्होंने वार्ड नंबर 47 एन से टिकट के लिए आवेदन कर रखा है। भाजपा प्रवक्ता फर्जी बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की हाथापाई - फोटो : ह‌िमांशु सोनी/अमर उजाला
दूसरी ओर दक्षिण दिल्ली नगर निगम का तिलक नगर वार्ड अकाली दल बादल को देने के खिलाफ अशोक शर्मा समर्थकों के साथ कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अकाली दल बादल के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें