फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम उपुचनाव में 45.90 फीसदी मतदान, पिछले चार साल में सबसे कम रहा मतदान

Mon, 16 May 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीनों नगर निगम के 13 वार्डों के उपचुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हो गए। उपचुनाव में उम्मीद से काफी कम संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लिया। उपचुनाव में 45.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि नगर निगम के चार वर्ष पहले हुए आम चुनाव में 55 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन


वर्ष 2013 व 2015 के दौरान विधानसभा चुनाव और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त राकेश मेहता ने बताया कि उपचुनाव में बल्लीमारान वार्ड के तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब मिलने के अलवा अन्य कोई दिक्कत आड़े नहीं आई। उपचुनाव के दौरान 45.90 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही 94 उम्मीदवारों को भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है। सबसे अधिक भाटी वार्ड में मतदान हुआ, जबकि सबसे कम मटियाला वार्ड में मतदाता घरों से निकले।   उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे तक 10.49 प्रतिशत, 12 बजे बजे तक 22.20 प्रतिशत, दो बजे तक 32.13 प्रतिशत मतदान हुआ। चार बजे तक 40 प्रतिशत और मतदान खत्म होने तक 45.90 मतदान हुआ। आयोग के अनुसार 13 वार्डों के उपचुनाव के मतों की गणना मंगलवार को 10 स्थानों पर होगी।

- फोटो : अमर उजाला
वार्ड अनुसार मतदान होने का ब्योरा :  वार्ड नंबर व नाम        मतदान प्रतिशत
44 कमरुद्दीन नगर        40.63
55 शालीमार बाग उत्तरी    49.61
67 वजीरपुर            53.00
86 बल्लीमारान            57.63
124 विकास नगर        42.82
126 नवादा            53.49
136 मटियाला            33.00
166 मुनिरका            36.39
168 नानकपुरा            43.65
176 भाटी            64.36
199 तेखंड            51.12
214 खिचड़ीपुर        51.38
238 झिलमिल            53.72
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
अनधिकृत कॉलोनियों में अधिक मतदान : तीनों नगर निगम के उपचुनाव में रविवार को अनधिकृत कॉलोनियों, जेजे कॉलोनियों, मुस्लिम बहुल इलाकों और गांवों में भारी मतदान हुआ है, जबकि पॉश इलाकों में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा।

चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार तीनों नगर निगम के उपचुनाव में रविवार को अनधिकृत कॉलोनियों, जेजे कॉलोनियों और मुस्लिम बहुल वजीरपुर, बल्लीमारान, नवादा, भाटी, तेखंड, खिचड़ीपुर और झिलमिल वार्ड 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। वहीं, पॉश कॉलोनी बहुल मटियाला, मुनिरका, नानकपुरा, विकासनगर में मतदान का प्रतिशत 40 प्रतिशत के आसपास रहा। मटियाला वार्ड में द्वारका उपनगरी का अधिकांश हिस्सा शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें