फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम में वृद्धावस्था पेंशन में गड़बड़ी, भाजपा नेता की पत्नी पर लगा आरोप 

Sun, 15 May 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शोभा विजेंद्र ने वृद्धावस्था पेंशन में की गड़बड़ी : आप 
  • तीनों नगर निगम में फर्जीवाड़े का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शनिवार को विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विजेंद्र गुप्ता की पार्षद पत्नी शोभा विजेंद्र ने वृद्धावस्था पेंशन में गड़बड़ी की है। उनके खिलाफ सीआईसी ने कड़ी टिप्पणी की है।
विज्ञापन


आप नेता दिलीप पांडेय, विधायक भावना गौड़ और आशुतोष ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में शोभा विजेंद्र समेत भाजपा के तमाम पार्षदों पर वृद्घावस्था पेंशन में घोटाला करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रतिवर्ष नगर निगम को कई करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में वृद्घावस्था पेंशन में भारी फर्जीवाड़ा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वृद्घावस्था पेंशन 60 वर्ष से भी कम आयु के लोगों की कर रखी है।
विज्ञापन


इसके अलावा संपन्न लोगों को पेंशन दी जा रही है। कई पार्षदों ने तो एक ही परिवार के कई लोगों की पेंशन कर रखी है और गरीब लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है। ऐसा ही कारनामा शोभा विजेंद्र का सामने आया है।

उन्होंने बताया कि शोभा विजेंद्र ने एक संपन्न व्यक्ति की पेंशन करवा दी। तीन माह बाद पेंशन नहीं मिलने पर संबंधित व्यक्ति ने आरटीआई लगाई। इसी बीच यह मामला सीआईसी में पहुंच गया।

उन्होंने सीआईसी का आदेश दिखाते हुए बताया कि शोभा विजेंद्र के खिलाफ सीआईसी ने कड़ी टिप्पणी की है। इसके अलावा उसने पेंशन करने में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कड़े नियम बनाने और उनका पालन करने का आदेश दिया है।

आप नेताओं ने पेंशन करने के मामले में विजेंद्र गुप्ता से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी शोभा विजेंद्र का त्यागपत्र मांगा। 
विज्ञापन

नगर निगमों ने अच्छा काम किया : उपाध्याय 

- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने दावा किया है कि तीनों नगर निगम ने अच्छा काम किया है। वित्तीय संकट झेलते हुए इन नगर निगमों में संतोषप्रद स्वच्छता, प्राथमिक स्वास्थ्य और शिक्षा सेवा देने के साथ ही कालोनियों के पार्कों के रखरखाव और उन्हें जिम पार्क के रूप में विकसित किया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के जल बोर्ड और लोक निर्माण विभागों में करोड़ों रुपये के घोटाले होने के मामले सामने आ रहे हैं। जबकि पिछले 9 वर्षों के दौरान नगर निगमों के विरुद्ध भ्रष्टाचार का कोई भी मामला साबित नहीं हुआ। कांग्रेस की सरकार की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार भी नगर निगमों को भ्रष्ट कह रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें