फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS हास्टल में फंदे से लटकती मिली एमबीबीएस छात्रा की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली छात्रा की हास्टल के कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली है।
विज्ञापन


रविवार रात लगभग 2.30 बजे के करीब हॉस्टल की ही एक छात्रा ने घटना के बारे में हॉस्टल प्रशासन को बताया जिसके तुरंत बाद पुलिस को इस मामले के बारे में सूचित किया गया।

लड़की को तुरंत ही एम्स के इमरजेंसी विभाग ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत छात्रा के कमरे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसे पुलिस ने सील कर दिया है।
विज्ञापन


मृत पाई गई 19 वर्षीय छात्रा का नाम खुशबू चौधरी था। पुलिस के मुताबिक छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

जुलाई में ही ज्वॉइन किया था एम्स

मृत पाई गई छात्रा खुशबू राजस्‍थान के बिकानेर की रहने वाली थी और उसने इसी साल दस जुलाई को एमबीबीएस कोर्स में प्रथम वर्ष की छात्रा के तौर पर एम्स में दाखिल लिया था।

घटना के बारे में एम्स प्रवक्ता अमित गुप्ता का कहना है कि घटना वाली रात छात्रा बिल्कुल सामान्य थी और कुछ देर पहले ही दोस्तों से बातचीत करके अपने कमरे में गई थी।

गुप्ता ने बताया कि एम्स प्रशासन द्वारा इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस दौरान छात्रा के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें