फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वच्छता पर आधारित कॉफी टेबल बुक का महापौर ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दक्षिणी जोन की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता पर आधारित कॉफी टेबल बुक विजुअल जर्नी ऑफ क्लीनलीनेस एंड कम्युनिटी एक्शन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमहापौर जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, सदन के नेता प्रवेश वाही, एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार और दक्षिणी जोन के उपायुक्त दिलखुश मीना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक एमसीडी की ओर से संचालित स्वच्छता अभियानों, नागरिकों की भागीदारी और नवाचारपूर्ण प्रयासों की प्रेरणादायक प्रस्तुति है। इसमें सफाई कर्मचारियों, अधिकारियों, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों, छात्रों और आम नागरिकों के सामूहिक योगदान को दर्शाया गया है, जिससे दक्षिणी जोन सहित पूरे दिल्ली में स्वच्छता एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल निगम की उपलब्धियों का दस्तावेज है, बल्कि भविष्य की स्वच्छता पहलों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें