फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती की बधाई वाले होर्डिंग पर भड़के रोजेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर माहे-रमजान और ईद की मुबारकबाद के लगे एक होर्डिंग पर मंगलवार को ‘हंगामा’ खड़ा हो गया। थोड़ी ही देर में यह व्हाट्स एप पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


वजह यह थी कि होर्डिंग पर सजदा कर रहे नमाज़ियों की फोटो के ऊपर पूर्व यूपी सीएम मायावती का हाथ उठाकर अभिनंदन करते हुए फोटो लगी है।

होर्डिंग इस तरह बनाया गया है कि पूर्व सीएम की चप्पलें नमाज़ियों के सिर पर दिख रही हैं। लोगों ने व्हाट्स एप पर इसका विरोध शुरू किया तो लोनी के बसपा विधायक जाकिर अली ने होर्डिंग बनाने वाले की गलती बताकर इसे हटवा दिया।
Trending Videos

वॉट्सऐप पर डालते ही तस्वीर हुई वायरल

लोनी विधायक जाकिर अली सालों से रमजान के महीने में हर रोज लोगों को रोजा इफ्तार कराते हैं।

हाल ही में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर उनके पुराने ऑफिस के पास एक होर्डिंग लगवाया गया, जिसमें रमजान और ईद की मुबारकबाद के अलावा रोजेदारों को इफ्तार की जगह बताने के लिए ऐरो बना है।

मंगलवार को होर्डिंग की फोटो वॉट्सऐप के एक ग्रुप पर डाली गई। लोगों ने इस होर्डिंग पर विरोध जताया।
विज्ञापन

होर्डिंग बनाने वाले की गलती

इस होर्डिंग का फोटो ग्रुप पर आते ही कमेंट्स पर कमेंट्स आए। इस ग्रुप पर लोनी विधायक भी हैं, लिहाजा उन्होंने कमेंट्स कर रहे लोगों का इस ओर ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया अदा किया, साथ ही इसे तुरंत हटवाने को कहा।

लोनी बसपा विधायक जाकिर अली ने बताया कि यह होर्डिंग बनाने वाली की गलती है। होर्डिंग हटवा दिया गया है। अब होर्डिंग को सही कराकर लगवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें