फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बहनजी ही कराएंगी जिला पंचायत चुनाव'

Sun, 22 Nov 2015 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गौतबुद्धनगर के लोगों को आश्वस्त किया है कि जैसी ही आगामी चुनाव में उनकी सरकार सूबे में बनेगी तो यहां पर पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बहनजी ने यह आश्वासन बसपा विधायक सत्यवीर गुर्जर के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल को दिया। विधायक ने बताया कि पिछले दिनों मायावती से मिलने गए थे।

उन्हें बताया गया कि सपा सरकार जानबूझकर लोगों की भावनाओं की कद्र नहीं कर रही। लोग यहां पर जिला पंचायत चुनाव के पक्ष में हैं, मगर सरकार टस से मस नहीं हो रही।
विज्ञापन

'2017 में बनेगी बसपा की सरकार'

इस पर बहनजी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर जिला भंग करने का काम सपा ने किया था। उन्होंने आश्वासन दिया है कि  2017 में जैसे ही प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी, पहला काम जिला पंचायत चुनाव कराने का होगा।

विधायक ने यह भी शिकायत की है कि प्रदेश में जब से सपा की सरकार बनी है तब से किसानों के काम रुके पड़े हैं। मुआवजा का वितरण नहीं किया जा रहा है।

जमीन अधिग्रहण के बदले किसानों को प्लाट नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण का पैसा प्रदेश सरकार अपने पास मंगा रही है और उसे सैफई में खर्च किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें