राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग आज दूसरे कार फ्री डे का आयोजन कर रही है, जो कि द्वारका सेक्टर 3-13 से 7-9 के बीच मनाया जाएगा। इस बार इसका समय सुबह आठ से लेकर शाम चार बजे तक रहेगा।
कार फ्री डे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के साथ लोगों को सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मानव शृंखला के साथ सेक्टर 11 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से छह किलोमीटर की एक साइकिल रैली निकाली जाएगी।
लोगों को इस मुहिम से जुड़ने का संदेश देने के लिए मानव श्रृंखला में वहां के स्थानीय आरडब्ल्यूए, स्कूल के प्रतिनिधियों के अलावा युवाओं की भागीदारी रहेगी।