फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मई की शुरुआत सुहावनी, वीकेंड से लौटेगी तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश से तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट, 10 मई से फिर बढ़ेगी गर्मी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मई की शुरुआत इस बार सुहावने मौसम के साथ हुई है। पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सिस्टम के सक्रिय होने से क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार वीकेंड से गर्मी एक बार फिर लौटने लगेगी। सोमवार रात हुई बारिश के बाद मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री तक कम दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम रहा। लोदी रोड, आया नगर, रिज और पालम जैसे इलाकों में तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन

बारिश का असर यह रहा कि राजधानी में मई के शुरुआती पांच दिनों में ही 11.6 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के पास बने ट्रफ के कारण यह स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 6 मई के लिए हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जबकि 6 से 8 मई तक अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके बाद 8-9 मई को तापमान 37-39 डिग्री तक पहुंचेगा और 10-11 मई तक अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इस प्रकार फिलहाल राहत भरा मौसम बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें