फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट, बुधवार को गिर सकते हैं ओले; जून में भी मौसम रहेगा कूल

Mon, 29 May 2023 09:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। कभी धूप निकलती है कभी तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगती है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को तेज हवा व बारिश से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इस वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश व ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से जून के पहले सप्ताह तक ना तो चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा और न ही लू की स्थिति बनेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। कभी धूप निकलती है कभी तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगती है। शनिवार व रविवार के बाद सोमवार को भी दोपहर में आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई।

जाफरपुर केंद्र पर सबसे अधिक 34.5 मिमी बारिश
दिल्ली के मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे तक 7.2 मिमी व शाम 5.30 बजे तक 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 34.5 मिमी बारिश जाफरपुर केंद्र पर व पूसा केंद्र पर सुबह से शाम तक 28 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस माह अब तक 78 मिमी बारिश
आमतौर पर 40 डिग्री से अधिक अधिकतम तापमान के साथ मई का महीना दिल्ली-एनसीआर में सबसे गर्म रहता है। लेकिन इस बार एक के बाद एक आए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मई में सामान्य से कम तापमान चल रहा है और मई के पूरे महीने में होने वाली बारिश से कही अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मई के महीने में 78 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है जबकि सामान्य तौर पर मई में 30.7 मिमी होती है। वहीं मई में केवल नौ दिनों के लिए दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक व दो जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तीन जून से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान 37-38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें