प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 एमएम बारिश हुई। पालम में सबसे ज्यादा 2.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।
मयूर विहार का इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 10 फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।