फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानें कैसा रहेगा आज का हाल, रिपोर्ट पढ़कर बनाएं प्लान

Sun, 30 Jul 2023 02:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mausam Ki Jankari: रविवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, अगले सप्ताह तेज बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश से कई जगह लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। शनिवार को तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई। उमस से भी कुछ राहत मिली। रविवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, अगले सप्ताह तेज बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। तापमान 35 डिग्री से अधिक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

राजधानी में शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज के कारण रात में भी कई इलाकों में बारिश हुई। इस कारण शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 015.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश रिज में 083.4 डीयू में 078.5, नजफगढ़ में 060.5, पीतमपुरा में 067.0 मिमी दर्ज की गई।

दिल्ली में जुलाई में ही मानसून की करीब 75 फीसदी बारिश हो गई है, जबकि जुलाई खत्म होने में दो दिन बाकी हैं। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25 डिग्री दर्ज किया गया। 

आयानगर में तापमान 30 डिग्री, मयूर विहार में 31 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश का यह दौर थोड़ा हल्का हो जाएगा। अगले सप्ताह आंशिक बादल छाए रहने व हल्की बारिश का ही अनुमान है। बारिश नहीं होने से उमस बढ़ेगी और तापमान भी 36-37 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। जबकि न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री के बीच दर्ज होगा।

बारिश के बाद कई जगह लगा जाम
शनिवार सुबह हुई बारिश व अन्य कारणों से कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी। जबकि कई जगहों पर मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए मार्ग परिवर्तित किया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण राजधानी पार्क से मुंडका की ओर कैरिजवे पर और रोहतक रोड पर यातायात प्रभावित रहा। 
विज्ञापन

इसके अलावा यूसुफ सराय बाजार के पास एक बस खराब होने के कारण आईआईटी से एम्स की ओर जाने वाले अरबिंदो मार्ग पर, मंगोलपुरी फ्लाईओवर पर छोटी बस खराब होने के कारण पीरागढ़ी से मधुबन चौक की ओर जाने वाले कैरिजवे के बाहरी रिंग रोड पर यातायात बाधित रहा। वहीं एमबी रोड पर बदरपुर से महरौली की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रह्लादपुर रेड लाइट के पास एक बस खराब हो जाने से यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी कई कारणों से जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें