फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: बारिश से छह डिग्री पारा लुढ़का, अब चार दिन तापमान में नहीं होगा खास बदलाव, यलो अलर्ट जारी

Fri, 07 Jul 2023 01:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : dd news
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में अब कुछ दिन मौसम का मिजाज राहत और सुकून भरा रहने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। कई इलाकों में तेज तो कुछ जगह रुक-रुक के बारिश होती रही। इससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि, अधिकतम तापमान छह डिग्री तक लुढ़क गया। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक 007.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आठ जुलाई को विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह छह बजे हल्की बारिश हुई। नौ बजे के बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इस कारण कई जगह पानी भर गया और व्यस्त समय में ऑफिस जाने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई। रुक-रुककर सुबह 11 बजे तक बारिश होती रही। कुछ देर के लिए धूप निकली और फिर बादलों ने डेरा डाल लिया। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 30.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिज व मुंगेशपुर इलाके में तापमान 29.2 व 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 005.3 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 002.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज में सुबह 8:30 बजे तक 009.7 मिमी, मुंगेशपुर में 013.5 मिमी, नजफगढ़ में 017.0 मिमी व पूसा में 014.0 बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन

दिल्ली में एक जून से अब तक 134.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 11 जुलाई तक हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा। बीच में उमस परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें