वाराणसी में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतरने की चाहत पूरी न हो पाने से नाराज मौनी बाबा का अनशन चुनाव के बाद भी जारी है।
पिछले दस साल से मौन व्रत धारण किए मौनी बाबा जतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं।
मौनी बाबा ने दो लोकसभा सीटों से नामांकन भरा था और दोनों जगहों से उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।