फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: आजादपुर मंडी के शेड में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं; एक घंटे में आग पर पाया काबू

Fri, 29 Sep 2023 06:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दमकल की 11 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
Azadpur Mandi Fire - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की आजादपुर मंडी में शुक्रवार शाम टमाटर रखने के लिए बने शेड में अचानक आग लग गई। आग टमाटर रखने वाले प्लास्टिक के कैरेट में लगी थी और तेजी से फैल गई। चारों तरफ धुएं का गुब्बार फैल गया। वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

विज्ञापन

दमकल अधिकारियों ने बताया, शुक्रवार शाम 5.15 बजे आजादपुर मंडी के गेट संख्या एक के पास टमाटर रखने के शेड में आग लगने की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों ने बताया, लोग जान बचाने के लिए शोर मचाकर इधर उधर भागने लगे। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया और वहां से लोगों को दूर हटाया। उसके बाद दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन

दमकल अधिकारी पारस कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने 15 से 20 मिनट में आग को नियंत्रित कर लिया और करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेड में हजारों की संख्या में प्लास्टिक के कैरेट रखे हुए थे। आशंका है कि शार्ट सर्किट होने की वजह से कैरेट में आग लगी। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें