फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Delhi: ITO स्थित CR बिल्डिंग में भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत; दमकल कर्मियों ने सात को सुरक्षित निकाला

Tue, 14 May 2024 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग की सूचना दोपहर 2.38 बजे मिली थी। जिसमें बताया गया था कि आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। इस पर अग्निशमन विभाग और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बिल्डिंग से बाहर निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीओ स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में मंगलवार दोपहर आग लग गई। हादसे में दम घुटने से कार्यालय अधीक्षक की सतेंद्र कुमार (46) की मौत हो गई, जबकि आग में फंसीं दो महिलाओं सहित छह लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया। दमकल विभाग की 16 गाड़ियों ने सवा दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग तीसरी मंजिल के तीन कार्यालयों में लगी थी। हादसे में सभी फाइलें, कंप्यूटर व अन्य सामान जल गए। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, मंगलवार दोपहर 2:25 बजे सीआर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर दमकल विभाग की टीमें व गाड़ियां पहुंचीं तो पता चला कि आग लगने के बाद पहली और दूसरी मंजिल पर मौजूद काफी लोग बाहर निकल गए हैं, लेकिन तीसरी मंजिल पर कुछ लोग फंसे हैं। दो महिलाएं खिड़की से निकलकर छज्जे पर खड़ी थीं। कर्मियों ने तुरंत सीढ़ी लगाकर दोनों को नीचे उतार लिया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने इमारत में घुसकर बचाव कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन

इस दौरान पांच लोगों को बाहर निकाला गया। धुएं की चपेट में आने से मंडावली निवासी कार्यालय अधीक्षक सतेंद्र अचेत हो गए थे। डॉक्टरों ने अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। करीब सवा दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। तीसरी मंजिल पर केंद्रीय बिक्री कर और आयकर विभाग के तीन कार्यालय में आग लगी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें