दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धुआं उठता देख अफरातफरी मच गई। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी है उसकी ऊपरी मंजिल का उपयोग पीजी आवास के रूप में किया जा रहा है, जबकि भूतल/निचली मंजिल पर चमड़े के जूते बनाने की छोटी फैक्ट्री चल रही थी।
पीजी आवास में रह रहे दो छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पांच दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के लिए आग बुझाने के अभियान में लगी हुई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।