फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आग: चार मंजिला मकान की पार्किंग में लगी आग, जान बचाने के लिए महिला ने लगाई छलांग; नौ लोगों को बचाया

Wed, 22 Jul 2026 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

कारों और दो पहिया वाहनों में लगने के बाद आग तेजी से ऊपर की मंजिलों में फैल गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर इलाके में मंगलवार सुबह चार मंजिला इमारत के भूतल स्थित पार्किंग में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। कारों और दो पहिया वाहनों में लगने के बाद आग तेजी से ऊपर की मंजिलों में फैल गई। सूचना मिलते ही थाना हरि नगर की पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव अभियान चलाकर इमारत में फंसे 9 लोगों को सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित निकाला। हादसे में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मंगलवार अहले सुबह 3.48 बजे पुलिस व दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। हालांकि, रास्ता संकरा होने की वजह से दमकल की गाड़ियां गली के अंदर नहीं जा सकी। शुरुआती जांच में पता चला कि पार्किंग में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी थी। घटना के दौरान इमारत की ऊपरी मंजिल पर रखे दो एलपीजी सिलिंडर में धमाका हो गया। हालांकि, इससे किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।

महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 40 साल की महिला साक्षी घबराकर पहली मंजिल से कूद गई। उन्हें कूदते देखते ही पुलिसकर्मियों ने तुरंत गद्दे बिछा दिए। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर बुजुर्ग दंपती के फंसे होने की जानकारी मिली। बुजुर्ग महिला की तीन-चार दिन पहले ही हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ थीं। शुरुआत में दंपती घर छोड़ने को तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर बाहर निकलने के लिए राजी किया। लोगों को बाहर निकालते समय एसआई राजेंद्र के दाहिने पैर में चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें