फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी पीना पड़ा महंगा, घर में लगी आग, एक व्यक्ति जिंदा जला

Wed, 06 Mar 2019 07:28 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजय पार्क क्षेत्र में बुधवार अल सुबह घर में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे से जली अवस्था में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि परिजनों ने इस संदर्भ में कोई शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विजय पार्क निवासी ओम प्रकाश उर्फ बिट्टू (51) मंगलवार रात को घर पर अकेले थे। पहली मंजिल पर बने कमरे में वह सो गए थे। देर रात किसी चीज से घर में आग लग गई। आग के कारण धुआं भरने के कारण ओम प्रकाश उठ नहीं सके और बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि बुधवार अल सुबह करीब साढ़े 5 बजे आग की लपटें निकलने लगीं। धुएं के कारण दम घुटने पर आसपास रहने वाले लोग बाहर निकले तो उन्होंने दमकल व पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। 

जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाती तब तक ओम प्रकाश जल चुके थे। सूचना मिलते ही ओम प्रकाश के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर ओम प्रकाश के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि ओम प्रकाश शराब पीने का आदी था। 
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि शराब पीने के बाद ओम प्रकाश ने जलती हुई बीड़ी को फेंक दिया था, जिससे किसी चीज में आग लग गई। जिसके कारण घटना घटित हुई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त भूतल पर कोई नहीं था। पहली मंजिल पर बने कमरे में ओम प्रकाश अकेला सो रहे थे और दरवाजा अंदर से बंद था। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें