फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोबोट करेंगे सीवर मेनहोल की सफाई, सीएम ने किया शुभारंभ

Wed, 06 Mar 2019 07:09 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
manohar lal khatter
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में अब सीवर के मेनहोल की सफाई रोबोट के माध्यम से की जाएगी। इस कार्य के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से किया। यह रोबोट केरल के युवा इंजीनियरों ने तैयार किया है। रोबोट के नवीनतम वर्जन का इस्तेमाल करने वाला गुरुग्राम नगर निगम देश का पहला स्थानीय निकाय बन गया है।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बैंडिकूट 2.0 नामक इस रोबोट की कार्यप्रणाली को देखा। इसके पुराने वर्जन का केरल और तमिलनाडु के कुछ नगर निकायों में परीक्षण किया जा चुका है। इसे भारत सरकार, गूगल, इजराइल और यूके के संगठन सम्मानित कर चुके हैं। जेनरोबॉटिक्स केरल के युवा इंजीनियरों के एक समूह की स्थापित कंपनी है।

गुरुग्राम उत्तर भारत का पहला नगर निगम है, जिसने बैंडिकूट 2.0 को लांच किया है। जेनरोबॉटिक्स एक शिक्षण संगठन भी है, इसलिए यहां के कर्मचारी यूके और यूएस के विश्वविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में भाग लेते रहते हैं। बैंडिकूट 2.0 मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत और स्टार्ट अप इंडिया को भी आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी. उमाशंकर, उपायुक्त अमित खत्री, नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव, अतिरिक्त निगमायुक्त मुनीष शर्मा, एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर वाईएस गुप्ता, चीफ इंजीनियर एनडी वशिष्ठ, कार्यकारी अभियंता अमित शांडिल्य आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें