सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम 8 जून से
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार पिछले दो-ढाई साल से पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कोशिश कर रही है। पूरी दिल्ली में करीब डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर हो गया है। इसमें से करीब 70 हजार का सर्वे पूरा हो चुका है। आठ जून से ये कैमरे लगने चालू हो जाएंगे।
उम्मीद है कि दिसंबर तक सारे कैमरे लग जाएंगे। इसके अलावा 1.40 लाख कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार है। इससे पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरों की संख्या 2.80 लाख तक हो जाएगी। सरकारी स्कूलों में करीब डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। यह काम भी नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
आम लोगों की फीडबैक लेगी सरकार
महिलाओं को मुफ्त सफर की योजना पर दिल्ली सरकार विशेषज्ञों के साथ आम लोगों से भी फीडबैक लेगी। इसके लिए एक मेल आईडी जारी की गई है। इस delhiwomensafety@gmail.com मेल करके लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके अलावा चेयरमैन, डीडीसी, 33 शामनाथ मार्ग दिल्ली-54 पर सुझावों की चिट्ठी भी भेजी जा सकती है।