खेड़ी गांव में रहने वाले ट्रक चालक पिंटू की पत्नी राखी का शव बृहस्पतिवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतका के भाई टिक्कू सिंह निवासी जमुना बृज आगरा(यूपी) ने पिंटू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
भाई टिक्कू ने बताया कि बहन राखी का विवाह जुलाई 2010 को पिंटू निवासी नंगला देवकरण हयातपुर जिला मथुरा(यूपी) के साथ कराया था। आरोप है कि पिंटू कम दहेज मिलने की वजह से शादी से खुश नहीं था।
बहन राखी के साथ हमेशा मारपीट करता रहता था। टिक्कू ने बताया कि दो साल पहले पिंटू राखी को मारपीट कर खेत में फेंक कर भाग गया था। काफी इलाज के बाद वह ठीक हुई थी।
दो माह पहले ही पिंटू फिर से आकर पत्नी राखी को अपने साथ ले गया था। वह खेड़ी गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि राखी का शव कमरे में फंासी पर लटका है।
टिक्कू का आरोप है कि या तो टिंकू ने हत्या करने के बाद शव फांसी पर लटकाया या फिर प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की।
एसएचओ भूपानी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे उसके आधार पर ही कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी।