फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने की परिजनों से शिकायत तो देवर ने दी धमकी

Mon, 28 Sep 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर में रहने वाले आनंद तिवारी की पत्नी निधि तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों पर देवर और ससुरालियों ने कोई कार्रवाई न करने का दबाव डाला।
विज्ञापन


परिजनों ने विरोध किया तो देवर ने परिजनों को धमकियां दीं। पीड़ित पक्ष ने सूरजकुंड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सूर्या विहार पार्ट-2, सेहतपुर में रहने वाले नरेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने बेटी निधि का विवाह आनंद तिवारी से 23 फरवरी 2012 को किया था। उनके मुताबिक 25 सितंबर 2015 की रात करीब दस बजे ससुरालियों ने सूचना दी कि निधि की तबीयत खराब है।
विज्ञापन


उसे निजी अस्पताल ले जा रहे हैं। जब वह अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि निधि ने फांसी लगा ली। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नरेंद्र तिवारी का आरोप है कि अस्पताल में देवर अरुण कुमार और ससुरालीजनों ने उन पर कोई भी कार्रवाई न करने का दबाव बनाया।

उस समय उन्हें कुछ समझ मेें नहीं आ रहा था तो ससुरालियों के दबाव में उन्होंने पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने कोई कार्रवाई न करने की बात कह दी।

अब देवर अरुण कुमार फिर से धमकियां दे रहा है। उनका आरोप है कि उनकी मोटरसाइकिल की मांग वे पूरी कर चुके हैं।

अब कंप्यूटर न मिलने के चलते देवर अरुण कुमार, ससुर रामाजी लाल और सास ने बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

मामले की जांच कर रहे दयालबाग चौकी इंचार्ज एएसआई हरिकेश ने बताया कि दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। विसरा रिपोर्ट जांच में अहम होगी। फिलहाल घटना में देवर और सास-ससुर की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें