फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर केरोसिन डाल जलाने की कोशिश

Wed, 14 May 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार तड़के केरोसिन से भीगे कपड़ों में विवाहिता थाने पहुंची। महिला को इस हालत में देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जला कर मारने की कोशिश की है और वह किसी तरफ जान बचाकर वहां से भाग थाने पहुंची है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला महिला थाने का बता पीड़िता को गाजियाबाद भेज दिया है। निवाड़ी थानाक्षेत्र के भनैड़ा गांव निवासी सतीश की बेटी रुचि की शादी तीन साल पहले गांधी कालोनी निवासी एक युवक से हुई थी। उसकी दो साल की बेटी आराध्या हैै। पीड़िता ने बताया कि पति बेरोजगार है और नशा के आदी है।

आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग कर उत्पीड़न कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नही होने पर ससुराल पक्ष ने सोमवार तड़के करीब पांच बजे केरोसिन डाल रुचि को जलाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें