फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या, दाह संस्कार कर फरार हुए ससुराल के लोग

Wed, 09 Dec 2015 04:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव साबौता में सोमवार रात नवविवाहिता को दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अलीगढ़, खैर निवासी तेजपाल ने पुत्री नीतू की शादी 22 फरवरी को साबौता निवासी सूरज पुत्र इंद्रजीत के साथ की थी। नीतू के माता-पिता गुजरात में कार्य करते हैं।

तेजपाल का आरोप है कि शादी के बाद से नीतू को पति सूरज, सास अनीता व ससुर इंद्रजीत दहेज के लिए तंग करते थे। सोमवार रात को ससुराल वालों ने नीतू की जहर देकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सबूत नष्ट करने के लिए रात को उन्होंने युवती का दाह संस्कार भी कर दिया और घर छोड़कर फरार हो गए। चाचा संजय पुत्र इतवारी निवासी खैर अलीगढ़ की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। घटनास्थल का दौरा कर राख के नमूने लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें