फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: विवाहिता पर केरोसीन डाल लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात एक नव विवाहिता संदिग्ध हालत में झुलस गई। 60 फीसदी झुलसी अवस्था में उसका सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसे जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इसमें शादीशुदा की बहन और उसके ससुर भी झुलस गए हैं। उत्तम नगर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दहेज के प्रताड़ित करने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

मोहन गार्डन में मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉली वर्मा (26) को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। वहीं उसकी बहन सपना और ससुर रमेश चोपड़ा भी झुलस गए थे। उन्हें उपचार के लिए लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 दिसंबर को हुई थी जतिन से शादी

सपना ने बताया कि डॉली की गत वर्ष 6 दिसंबर को जतिन अरोड़ा से शादी हुई थी। डॉली नांगलोई स्थित एक कंपनी में काम करती है, वहीं जतिन का पुरानी दिल्ली में स्टील का कारोबार है। शादी के बाद दंपति एच ब्लॉक में रहते थे।

लेकिन जतिन ज्यादातर समय अपने पिता के घर में रहता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अनबन थी। बृहस्पतिवार रात डॉली अपनी बहन को फोन कर जतिन को बुलाने के लिए ससुराल पहुंची।

सपना भी वहां पहुंच गई। सपना ने आरोप लगाया कि डॉली ने जतिन को जब अपने घर चलने केलिए कहा, इसी दौरान उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग बुझाने में सपना और डॉली के ससुर झुलस गए।

पुलिस को दिए बयान में डॉली के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उनलोगों ने जतिन के अलावा उसकी मां वीना, ससुर रमेश, जेठ गौरव, जेठानी ऋचा और देवर प्रतीक को नामजद किया है। एसडीएम जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें