ये कहानी आपको हैरान कर सकती है जिसमें फेसबुक पर प्यार हुआ, इकरार हुआ और शादी हो गई। लेकिन फेसबुक ही इस जोड़े की लव स्टोरी को तोड़ने का सबब बन गया।
युवती का पुराना ब्वायफ्रेंड दगाबाज निकला। शादी का पता चलने पर उसने युवती के पति से एफबी पर दोस्ती की और फिर उसे अपने साथ खींचे गए युवती के अश्लील फोटोग्राफ भेज दिए, जिन्हें देखकर बवाल मच गया।
पति ने उससे तलाक मांगा है। युवती ने अपनी गलती मान ली है, लेकिन पति उसे अपनाने को तैयार नहीं है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में है।
फेसबुक के जरिए ही प्यार के बाद हुई शादी
पुलिस ने बताया कि युवती इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की है। उसकी शादी टीएचए में ही रहने वाले युवक से इसी साल जनवरी माह में हुई थी।
पति प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। लव कम अरेंज्ड मैरिज थी। फेसबुक पर दोस्ती और प्यार के बाद परिवारवालों की रजामंदी से शादी हुई थी।
शादी के बाद दोनों विदेश हनीमून मनाकर आए। कुछ दिन पहले महिला के पति के एक फेसबुक फ्रेंड ने उसे उसकी पत्नी के अश्लील फोटोग्राफ एफबी पर भेजे, जिन्हें देखकर पति सन्न रह गया।
अश्लील फोटोग्राफ पति ने मांग लिया तलाक
पति ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और पत्नी से तलाक मांगा तलाक मांगा तो युवती ने प्रताड़ना की शिकायत कर दी। काउंसलिंग शुरू हुई तो पति ने सारा वाकया बयान कर दिया।
आपको बता दें कि काउंसलिंग के दौरान युवती युवती ने अपनी गलती मान ली, लेकिन पति ने इस रिश्ते को और आगे बढ़ाने से इनकार दिया।
हालांकि महिला थानेदार का कहना है कि पुलिस कोशिश कर रही है कि शादी का यहा रिश्ता न टूटे।