फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: करवाचौथ की आहट से गुलजार हुए पूर्वी दिल्ली के बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजाइनर करवों, साड़ियों और पूजा की थालियों की बढ़ी मांग, मेहंदी कलाकारों की एडवांस बुकिंग फुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही पूर्वी दिल्ली के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। लक्ष्मी नगर, गांधी नगर, निर्माण विहार, मयूर विहार और कृष्णा नगर जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। त्योहार को लेकर सुहागिनों और नवविवाहिताओं में खासा उत्साह है, जिसके चलते बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है।
पारंपरिक मिट्टी के सादे करवों के अलावा इस बार डिजाइनर और हस्तशिल्प वाले करवों की मांग सबसे ज्यादा है। गोटा-पत्ती, कुंदन वर्क, जरदोजी और शीशे के काम से सजे करवे महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। इन करवों के साथ मैचिंग छलनी और सजी-धजी पूजा की थालियों के सेट 250 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में बिक रहे हैं। दुकानदार बताते हैं कि लोग फैंसी और सजावटी पूजा सेट ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गांधी नगर और लक्ष्मी नगर के कपड़ा बाजारों में साड़ियों और लहंगों की दुकानों पर भारी भीड़ है। लाल, मैरून और रानी गुलाबी रंगों की साड़ियों की भारी मांग है। पेस्टल शेड्स में सिल्क, ऑर्गेंजा, जॉर्जेट और बनारसी साड़ियां भी खूब बिक रही हैं। रेडी-टू-वियर साड़ियों और डिजाइनर ब्लाउज की बिक्री में उछाल आया है।
विज्ञापन

मेहंदी कलाकारों की बढ़ी मांग
करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने के लिए अभी से भागदौड़ शुरू हो गई है। बाजारों में बैठे स्थानीय मेहंदी कलाकारों के पास महिलाओं की लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं, प्रसिद्ध कलाकारों की एडवांस बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


वर्जन
मार्केट में अभी से करवाचौथ के सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पारंपरिक करवा और छलनी की जगह लोग डिजाइनर और फैंसी चीजों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।
- गौतम कुमार, व्यापारी

करवाचौथ में कुछ ही दिन बच्चे हैं लोगों पर अंतिम दिनों में खरीदारी करने का समय नहीं होता है। इस कारण वह अभी से ही खरीदारी कर रहे हैं।
- क्षितिज शर्मा, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें