फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भीषण गर्मी से बाजारों में सन्नाटा, दिन में ग्राहक नहीं आने से दुकानदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन


पलवल।
जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी का असर अब बाजारों की रौनक पर भी साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय तेज धूप और लू के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे शहर के मीनार गेट के आसपास स्थित बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। दिनभर दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहता है और व्यापारियों को कारोबार प्रभावित होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ने के कारण दिन के समय बाजार में ग्राहक न के बराबर पहुंच रहे हैं। लोग अब आवश्यक खरीदारी के लिए देर शाम या रात के समय बाजार का रुख कर रहे हैं, जिससे दिन के समय व्यापार लगभग ठप हो गया है। परचून व्यापारी विजय मंगला ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण दिन में ग्राहक बहुत कम आ रहे हैं। पहले जहां सुबह से दोपहर तक अच्छी बिक्री हो जाती थी, वहीं अब अधिकांश ग्राहक शाम के बाद ही पहुंच रहे हैं। मोबाइल शॉप संचालक सत्यम ने कहा कि तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है और बिक्री में कमी आई है। कपड़ा व्यापारी नरेश ने बताया कि गर्मी के कारण दिनभर बाजार सूना रहता है। ग्राहक अब सूर्यास्त के बाद खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे दिन की अपेक्षा शाम को बाजार में कुछ रौनक देखने को मिलती है। व्यापारियों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहा तो बाजारों में दिन के समय कारोबार और अधिक प्रभावित हो सकता है। फिलहाल दुकानदारों को उम्मीद है कि मौसम में राहत मिलने के बाद ही बाजारों में पहले जैसी चहल-पहल लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें