फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह से अधिक किस्म के ग्रीन पटाखों से भरा बाजार, खासी महंगी है आसमानी आतिशबाजी

Sun, 01 Nov 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
विज्ञापन
सदर बाजार... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीपावली नजदीक होने के कारण बाजारों में पटाखे पहुंच चुके हैं। इस बार वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रीन पटाखों की बिक्री पर जोर है। दावा किया जा रहा है कि इनमें खतरनाक रसायन बेरियम नाइट्रेट की मात्रा अन्य पटाखों से 35 फीसदी कम है लेकिन यह भी पूरी तरह धुआं रहित नहीं हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने शनिवार को सदर बाजार में बिक रहे पटाखों की पड़ताल की। इस बार यहां पर दीपावली पर 15 से अधिक किस्म के ग्रीन पटाखे पहुंच चुके हैं। सदर बाजार क्रैकर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि इन ग्रीन पटाखों में हानिकारक रसायन बेरियम नाइट्रेट की मात्रा 35 प्रतिशत कम है। इससे जलाने से प्रदूषण कम होगा लेकिन धुआं तो इनसे भी होगा। 

क्रैकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 की वजह से इस बार पिछले साल की अपेक्षा कम दुकानदारों को पटाखे बेचने की अनुमति मिली है। दुकानदारों के पास ज्यादा पटाखों की किस्में उपलब्ध हैं। एक अन्य दुकानदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि 100, 150 और 200 रुपये में फुलझड़ी के 100 पीस की लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। इसके अलावा 100 रुपये में 10 पीस अनार, 500 रुपये में स्काई शॉट वाले पटाखे, 400 रुपये में 25 राउंड आतिशबाजी वाले पटाखे, और 200 व 300 रुपये में दो और 3 शॉट्स वाले पटाखों की बिक्री खूब हो रही है।
विज्ञापन


पटाखों के निर्माण पर नहीं है असर
सदर बाजार एसोसिएशन के संगठन मंत्री और पटाखों के बड़े विक्रेता मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान भी पटाखों के निर्माण पर असर नहीं पड़ा है। हफ्ते भर पहले ही बाजार में पटाखों की आवक शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि छठ पूजा तक पटाखों की बिक्री होगी। लगभग सभी बाजारों में शिवकाशी से पटाखे पहुंच रहे हैं। 

सदर बाजार में 11 दुकानदारों के पास ग्रीन पटाखे बेचने का लाइसेंस है। दूसरे बाजारों में भी ग्रीन पटाखे बेचे जा रहे हैं। पिछले साल लोगों को ग्रीन पटाखों की कम किस्में मिली थीं, लेकिन इस बार भरमार है।

करीब 25 प्रतिशत महंगे हैं पटाखे
पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजार में पटाखों की कीमत 20 से 25 प्रतिशत अधिक है। दुकानों पर 10 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के पटाखे हैं। आसमान में जाकर 80 बार आतिशबाजी करने वाले पटाखों की कीमत 1000 से लेकर 5000 रुपये तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें