फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए 'अलर्ट': 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, दिल्ली-यूपी और हरियाणा के कई रूट शामिल

Tue, 25 Nov 2025 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तर रेलवे ने यात्रा योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने को कहा है। एडवाइजरी के अनुसार रोजा-बरेली, बरेली-मुरादाबाद, लखनऊ-शाहजहांपुर, शाहजहांपुर-सीतापुर जैसी कई पैसेंजर ट्रेनें भी इस अवधि में रद्द रहेंगी। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे ने यात्रा योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

विज्ञापन

रेलवे के अनुसार दिल्ली, गाजियाबाद, जींद, शामली, बरेली, कोसी कलां, फरीदाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, पानीपत सहित कई रूटों पर संचालित 60 से अधिक ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि में बंद रहेगा। इनमें मुख्य रूप से पैसेंजर और मेमू सेवाएं शामिल हैं।

इधर, दिल्ली-एनसीआर के बीच चलने वाली मेमू और ईएमयू सेवाओं के रुकने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। दिल्ली क्षेत्र में रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें दिल्ली जंक्शन-शामली (54057/54058), दिल्ली जंक्शन-जिंद (54031/54034), नई दिल्ली-गाजियाबाद (64428/64450), नई दिल्ली-कोसी कलां (64073/64074) शामिल हैं।

मुरादाबाद और फिरोजपुर डिवीजन की कई ट्रेनें भी बंद
एडवाइजरी के अनुसार रोजा-बरेली, बरेली-मुरादाबाद, लखनऊ-शाहजहांपुर, शाहजहांपुर-सीतापुर जैसी कई पैसेंजर ट्रेनें भी इस अवधि में रद्द रहेंगी। मुरादाबाद क्षेत्र में कोहरे का प्रभाव काफी घना रहता है इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अंबाला कैंट से नांगल डैम, पटियाला, कुरुक्षेत्र सहित कई छोटे रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को भी अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं, फिरोजपुर डिवीजन के जालंधर-फिरोजपुर, फाजिल्का-कोटकपूरा, अमृतसर-डेराबाबा नानक रूट पर भी कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें