फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, यात्रा करने से पहले जांच लें रद्द तो नहीं हुई ट्रेन

Sun, 14 Jul 2019 12:29 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अगर आप अब से 22 जुलाई के बीच दिल्ली-आगरा, दिल्ली अमृतसर आदि रूट पर रेल से सफर करने वाले हैं तो यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की जानकारी ले लीजिए। हो सकता है कि आपकी ट्रेन रद्द हो या उसके रूट में परिवर्तन हो गया हो या वह आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हो। 
विज्ञापन


दरअसल, तिलक नगर (दिल्ली) स्टेशन पर रविवार से नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो रहा है जो 22 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान इस स्टेशन से गुजर कर दिल्ली पहुंचने वाली कई स्थानीय और लंबी दूरी की ट्रेनों के आवागमन समय में बदलाव किया गया है। 

यह ईएमयू आज से नहीं चलेंगी 
- 64491-64492-पलवल-नई दिल्ली ईएमयू। 
- 64493-64494-हजरत निजामुद्दीन-पलवल ईएमयू। 
- 64569-64570-कोसी कलां-हजरत निजामुदद्दीन ईएमयू।
- 64075-64077, 64078-64080-पलवल-नई दिल्ली ईएमयू।   

यह 19 जुलाई से होंगी बंद 
- 64053-पलवल-गाजियाबाद ईएमयू 19 जुलाई से 21 जुलाई तक रद्द रहेगी। 
- 64071-बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू 19 से 21 जुलाई तक रद्द रहेगी। 

रूट बदल कर चलेंगी लंबी दूरी की यह ट्रेनें 

- 12715-सचखंड एक्सप्रेस 19 व 20 जुलाई को ओखला स्टेशन से सफदरजंग-किशनगंज होते हुए अमृतसर जाएगी। इन दो दिन यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली और सब्जी मंडी स्टेशन नहीं जाएगी। 

- 12903 गोल्डन टेंपल 18 जुलाई को मथुरा से अलवर-रेवाड़ी होते हुए अमृतसर जाएगी।  वापस भी इसी रूट से होगी। यह ट्रेन वाया फरीदाबाद-निजामुद्दीन-गाजियाबाद, मेरठ से  अमृतसर जाती है। 

- 19023-मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस 19 व 20 जुलाई को ओखला स्टेशन से सफदरजंग होते हुए फिरोजपुर जाएगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, शकूरबस्ती होते हुए फिरोजपुर जाती है। यह ट्रेन 20 और 21 जुलाई को बदले हुए रूट से ही मुंबई को रवाना होगी।
- 51901-आगरा पैसेंजर 20 व 21 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन, शाहदरा और दिल्ली जंक्शन नहीं जाएगी। यह ट्रेन फरीदाबाद से होते हुए दिल्ली जंक्शन जाती है।

इन स्थानीय ट्रेनों के रूट में होगा बदलाव 

- 64051-पलवल-गाजियाबाद ईएमयू 14 व 17 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज और नई दिल्ली पूर्वलाइन होते हुए गाजियबाद जाएगी। इन दिनों यह सदर बाजार, शाहदरा और विवेक विहार नहीं जाएगी। 

-64055-64057, पलवल-गाजियाबाद 19 से 21 जुलाई तक हजरत निजामुद्दीन से साहिबबाद होकर गाजियबाद जाएगी। यह ट्रेन तिलकब्रिज, नई दिल्ली, दिल्ली शाहदरा होते हुए गाजियाबाद जाती है। 
-64167 पलवल-नई दिल्ली टूंडला ईएमयू 20 जुलाई को साहिबाबाद, निजामुद्दीन होते हुए टूंडला जाएगी। यह ट्रेन पलवल से चलकर नई दिल्ली होते हुए टूंडला जाती है।

-64901-गाजियाबाद-कोसी ईएमयू 20 जुलाई को साहिबाबाद-निजामुद्दीन होते हुए गाजियाबाद जाएगी, जबकि यह ट्रेन नई दिल्ली, तिलकब्रिज, सदर बाजार होते हुए गाजियाबाद जाती है। 

-64903-4- मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू 20 व 21 जुलाई को साहिबबाद- हजरत निजामुद्दीन होते हुए गाजियाबाद जाएगी।  यह ट्रेन नई दिल्ली, तिलकब्रिज, सदर बाजार होते हुए गाजियाबाद जाती है। 
विज्ञापन

 यह ट्रेनें रहेंगी आंशिक निरस्त 

- 12625-केरल एक्सप्रेस 19 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक ही जाएगी। यह ट्रेन  त्रिवेंद्रमपुरम से फरीदाबाद होते हुए नई दिल्ली जाती है।
- 14211-12 आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी 14 से 21 जुलाई तक निजामुद्दीन तक ही चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से गोमती एक्सप्रेस बन कर लखनऊ जाती है। 
- 64461-64462 पलवल-कुरुक्षेत्र ईएमयू 20 जुलाई को निजामुद्दीन तक जाएगी। अगले स्टेशनों तक यह ट्रेन नहीं जाएगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें