यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल के बेटे (एलएलबी छात्र) ने साथियों से तंग आकर खुदकुशी कर ली। 11 जुलाई की इस वारदात के बाद परिजनों को मृतक के मोबाइल से सुसाइड से पहले शूट किया गया वीडियो मिला।
इसमें उसने 12वीं की छात्रा समेत चार दोस्तों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। पिता ने चारों को नामजद कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गाजियाबाद जिले के शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और फिलहाल धौलाना थाने की यूपीएसआईडीसी चौकी पर तैनात हैं। परिवार में पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। मंझला बेटा विपिन (20) इंमेंटेके कॉलेज में एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र था।
परिजनों के मुताबिक 11 जुलाई की शाम करीब 6 बजे विपिन ने घर की ऊपरी मंजिल पर फंदा लगा लिया। उसका मोबाइल खंगाला तो उसमें विपिन का वीडियो मिला।