फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली में खोल दिए गए हैं कई रास्ते, हो रही है कहीं पूछताछ ...तो कहीं चेकिंग

Thu, 10 Dec 2020 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : आदित्य पांडेय
विज्ञापन

नई दिल्ली व कुछ बॉर्डरों को देखकर बुधवार को लग रहा था कि दिल्ली में किसान आंदोलन का कोई असर नहीं है। नई दिल्ली में मंगलवार को भारत बंद के बाद बुधवार को कई मार्ग खोल दिए गए। इससे कई मार्गों पर बुधवार को ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता हुआ दिखाई दिया। दिल्ली के कई बॉर्डरों पर किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के नाम पर खाली पिकेट लगा रखी थीं। पुलिसकर्मी पिकेटों से काफी दूर बैठे हुए थे। हालांकि अन्य दिनों के तरह किसानों को रोकने के लिए बेरीकेड्स सब जगह लगी हुई थी। सीनियर पुलिस अधिकारी अपने ड्यूटी पाइंट से गायब दिखे। 

विज्ञापन


भारत बंद के बाद बुधवार को संसद मार्ग खोल दिया गया। पहले संसद मार्ग पटेल चौक से कनॉट प्लेस तक बंद किया हुआ था। बुधवार को इस संसद मार्ग को पूरी तरह खोल दिया गया। संसद मार्ग लाइट सिग्नल-टॉलस्टाय मार्ग की क्रॉसिंग से जनपथ तक टॉलस्टाय मार्ग भी खोल दिया गया था। टॉलस्टाय मार्ग पर जनपथ से संसद मार्ग आने वाला कैरिज्वे खोला हुआ था। इसके अलावा सुनहरी मजिस्द से कृष्णा मेनन मार्ग स्थित केन्द्रीय मंत्री आवास तक जाने वाला सुनहरी बाग रोड भी बुधवार को खोल दिया था। इस मार्ग के दोनों कैरिज्वे खुले हुए थे। बुधवार को इंडिया गेट पर लोग चहलकदमी करते हुए दिखाई दिए। बुधवार को राजपथ के पार्कों में काफी संख्या में लोग धूप सेकते हुए नजर आए। 

हालांकि इंडिया गेट से विजय चौक तक राजपथ अन्य दिनों की तरह बुधवार को बंद था। प्रधानमंत्री आवास साउथ व नार्थ ब्लाक को जाने वाले मार्ग व विजय चौक को पूरी तरह सील किया हुआ था। यहां पर किसी आने-जाने नहीं दिया जा रहा था। बुधवार को नई दिल्ली समेत कई जगहों पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता हुआ दिखाई दिया। जंतर-मंतर के अंदर जाने वाले एकाद लोगों से पूछताछ हो रही थी। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जाने वाले पर हो रही थी चेकिंग-
नई दिल्ली जाने वाले मार्गों पर बेरीकेड्स लगाकर चेकिंग हो रही थी। हालांकि पहले दिनों की तरफ पुलिसकर्मी अलर्ट व चेकिंग करते हुए दिखाई नहीं दिए। नीला गुबंद से शुरू होने वाले डा. जाकिर हुसैन मार्ग पर पिकेट लगी हुई थी। यहां पर वाहन की चेकिंग नहीं हो रही थी। दो-तीन पुलिसकर्मी कुर्सियों पर बैठे नजर आए। गोल्फ क्लब के पास पिकेट लगाकर चेकिंग हो रही थी। यहां पर पुलिसकर्मी वाहनों को चेक नहीं कर रहे थे। रिंग रोड से भैरो मार्ग पर ही यही हाल था। करोल बाग से कनॉट प्लेवस आने वाले पचकुईया मार्ग पर ही यहां हालत थे। अन्य दिनों केव् मुकाबले बुधवार को नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस के जावानों की मूवमेंट कम दखिई दी।  

बदरपुर व आया नगर बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य रूप से गुजर रहा था- 
बदरपुर बॉर्डर पर बुधवार को ट्रैफिक सामान्य था और सुचारू रूप ये चल रहा था। यहां पर फरीदाबाद से दिल्ली वाले कैरिज्वे पर मेट्रो के पिलर नंबर 47 के पास अन्य दिनों की तरह रोड घुमाव वाले बेरिकेड्स लगाए हुए थे। हालांकि वाहनों को चेक करने वाला एक भी पुलिसकर्मी नहीं था। अन्य दिनों के मुकाबले ये यहां पर बुधवार को बहुत कम पुलिसकर्मी ड्यूटी करते हुए दिखाई दिए। आया नगर बॉर्डर का भी यहीं हाल था। यहां पर गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले कैरिज्वे पर पिकेट लगे हुए थे। एक दो पुलिसकर्मी यहां पर खड़े हुए थे। 

हंगामे के इनपुट्स सहीं नहीं निकले-
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इनपुट्स मिले थे कि किसान व किसान के रूप में कुछ लोग जंतर-मंतर पर पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। हालांकि बुधवार को जंतर-मंतर पर कोई नहीं पहुंचा और न ही कहीं किसी तरह का हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें