फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई पावर प्लांट से सप्लाई बंद, कटौती शुरू

Sat, 21 Dec 2013 11:13 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी, चंद्रपुरा और मैथोन पावर प्लांट में बिजली उत्पादन पर असर पड़ने से दिल्ली में करीब 300 मेगावाट बिजली की कमी हो गई है।
विज्ञापन


इससे कई इलाकों में एक से दो घंटे की कटौती की जा रही है। इसके अलावा बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के इलाकों में मरम्मत कार्य के कारण शनिवार को बिजली प्रभावित रहेगी।

दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड के मुताबिक, दादरी स्टेज दो की यूनिट दो में बॉयलर ट्यूब में लीकेज से बिजली उत्पादन बंद हो गया है। इसके अलावा चंद्रपुरा व मैथोन पावर प्लांट में तकनीकी खराबी से उत्पादन पर असर पड़ रहा है। इससे बृहस्पतिवार की रात से करीब 300 मेगावाट बिजली की कमी आ गई है।
विज्ञापन


टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड इलाके में मरम्मत और तकनीकी कार्य की वजह से शनिवार को कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित होगी। बादली के इंडस्ट्रियल इलाके फेज दो में 10:30 से 3:30 बजे, समयपुर में 11 से 5:30, बवाना के कुछ इलाकों में 9:30 से 5, सिविल लाइंस के अंडर हिल रोड में 2 से 5, केशवपुरम के ओंकार नगर, स्थानक रोड व लेखू नगर में 11 से 2।
विज्ञापन


मंगोलपुरी के बुध विहार फेज एक व दो में 11 से 3, रतन विहार में 10 से 1, मॉडल टाउन के महेंद्रू एंक्लेव में 10 से 2:30, मोती नगर के चूना भाटी में 10 से 5, पीडब्ल्यूडी ऑफिस रिंग रोड इलाके में 11 से 4, नरेला की संजय व राजीव कॉलोनी में 10 से 2, पीतमपुरा के एसयू ब्लॉक में 10 से 1, रोहिणी के सी, डी, एफ व जी ब्लॉक, विजय विहार फेज वन में 10 से 5, शालीमार बाग की बंगाली कॉलोनी, हनुमान कुंज, उपकार कॉलोनी, हरदेव नगर, निरंकारी मंडल, संत नगर व आसपास के इलाकों में 10 से 2 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें