फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित के घर वापसी अभियान का दिखा असर, कई नेता कांग्रेस में लौटे

Sat, 02 Feb 2019 05:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के नाराज कांग्रेस नेताओं की घर वापसी के अभियान का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को पूर्व विधायक शीशपाल, पूर्व निगम पार्षद चौधरी भागवीर और श्रीमती बबली नागर सहित कई नेता कांग्रेस में लौट आए। श्रीमति दीक्षित ने कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


कांग्रेस में वापसी करने वाले नेताओं में पूर्व प्रदेश सचिव इंद्राज, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रेम कुमार प्रेमी, योगेंद्र अवाना और शकील खान भी हैं। इस दौरान शीला दीक्षित ने कहा कि इन नेताओं के सहयोग से दिल्ली में कांग्रेस को और मजबूती प्राप्त होगी। इस दौरान चौधरी शीशपाल ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अकेली ऐसी पार्टी है, जो सांप्रदायिक ताकतों से लड़ रही है। शीला दीक्षित ने इन नेताओं से कांग्रेस की नीतियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें