फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया और एएमयू के छात्रों की मदद के लिए बढ़े कई हाथ

Thu, 19 Dec 2019 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
kerala house - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन सब के बीच आपसी भाईचारे की मिसालें भी देखने को मिल रही हैं। 

विज्ञापन


यूपी के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और दिल्ली के जामिया विवि में हुए बवाल के बाद केरल सरकार ने अपने राज्य के छात्रों को सकुशल घर वापसी की पहल की है। नई दिल्ली के जंतर मंतर स्थित केरल हाउस में मंगलवार रात करीब 90 से ज्यादा छात्रों के ठहरने की व्यवस्था की गई। 

इसके बाद बुधवार सुबह उन्हें मंगला सुपर फास्ट एक्सप्रेस से केरल भेजा गया। केरल हाउस की प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि छात्रों की मदद के लिए सरकार ने पहल की है। इनमें एएमयू के अलावा जामिया विवि के भी कुछ छात्र शामिल थे। 
विज्ञापन


उधर जामिया इलाके में भी बुधवार को कई मददगार सामने आए। इनमें कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने जामिया विवि के चोटिल छात्रों को अपने घरों में जगह दी है। बीटेक का छात्र तंजल बुरी तरह जख्मी हो गया था।। 

छात्रावास खाली होने के बाद उसका दोस्त अंशुल उसे अपने घर ले गया। अंशुल अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है, जिसके जरिये वे जरूरतमंद छात्रों की मदद कर रहे हैं। 

इंडिया गेट पर बांटा लंगर
इंडिया गेट पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सैकड़ों की तादाद में लोग प्रदर्शन करने पहुंचे। शाम करीब 6 से लेकर रात 10 बजे तक यहां विरोध प्रदर्शन चलता रहा। 

इसी बीच कुछ सिख युवक प्रदर्शन के बाद लोगों को लंगर बांटते हुए दिखाई दिए। इनमें से एक दलजीत का कहना था कि जरूरतमंदों की मदद के लिए उनका ग्रुप हमेशा तैयार रहता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें