फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, उमस से मिली राहत

Tue, 09 Jul 2019 11:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, साथ ही गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। मंगलवार सुबह से ही बादले छाए थे। 
विज्ञापन


बौछारों ने बरसाई राहत , जारी रहेगा बारिशों का दौर 
नोएडा में सोमवार को दिनभर छाए रहे बादलों एवं हल्की बौछारों ने शहरवासियों को राहत की सांस दी। वहीं दिन में चली हवाओं ने भी तापमान कम करके लोगों की परेशानी घटाई है।

पिछले हफ्ते गर्मी की मार से परेशान हुए शहरवासियों के लिए यह सप्ताह राहत की उम्मीद लेकर आया है । मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते में बादलों की आवाजाही यूं ही लगी रहेगी।
विज्ञापन


रविवार के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। जिससे दोबारा तापमान बढ़ने से गर्मी का सामना करना पड़ सकता है । सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान  37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा । 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें