आईएमटी मानेसर में बुधवार को कंपनी श्रमिकों को ले जा
रही बस से सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इसमें एक श्रमिक की मौत हो
गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने
बस को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी
है।
आईएमटी मानेसर स्थित सेक्टर-3 के प्लॉट-तीन ए स्थित मुंजाल क्रू
कंपनी की बस श्रमिकों को लेकर पहुंच रही थी। सेक्टर-4/6 चौक के पास सामने
से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसमें टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के अंदर
बैठा श्रमिक भरतपुर निवासी पवन कुमार (22) बस की खिड़की से बाहर गिर गया।
हालांकि
दूसरी बस में सवारियां नहीं होने से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। श्रमिक
की हालत गंभीर होने के बाद उसे तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया,
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मानेसर थाना पुलिस मौके पर
पहुंच गई।
पुलिस के पहुंचते देख आरेापी चालक मौके से फरार हो गया।
मानेसर थाना प्रभारी के अनुसार बस को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर
दी है। उधर, मानेसर बस स्टैंड के पास हाइेवे पार कर रही 55 वर्षीय बुजुर्ग
महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान मानेसर निवासी कांता देवी के रूप में हुई है।