फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हुआ ये शातिर कैदी फरार

Wed, 03 Dec 2014 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में बंटी नाम का कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बुधवार को इलाज के लिए अस्पताल से लौटते वक्त अपने साथियों के साथ रास्ते में गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लापरवाही के आरोप में चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस की स्थानीय टीम के अलावा सीआईए यूनिट को आरोपी को पकड़ने के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन


भोंडसी जेल में अपहरण के मामले में सजा काट रहा झाड़सा गांव निवासी फूलसिंह उर्फ सोनू को इलाज के लिए बुधवार को एक हेड कांस्टेबल और तीन पुलिस पुलिसकर्मी नूंह स्थित नल्हड़ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लेकर गए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर डेढ़ बजे इलाज के बाद जेल के चार गारद सोनू को वापस जेल ला रहे थे। भोंडसी मोड़ के पास आरोपी को पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखते हुए जेल के लिए किसी गाड़ी का इंतजार कर ही रहे थे कि एक इनोवा गाड़ी यहां से गुजरी। आरोपी के कहने पर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी चालक को इशारा दिया तो उसने गाड़ी रोक ली।

एक कांस्टेबल ने आरोपी के हाथ बांधकर गाड़ी में बैठाया और खुद बैठा ही था कि इनोवा चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा दी। पुलिसकर्मी जब तक समझ पाते तब तक आरोपी गाड़ी समेत फरार हो गया। कैदी के फरार होने की सूचना के बाद चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई लेकिन बदमाशों ने पूरी योजना के साथ पुलिसकर्मी को भी बाहर फेंका और फरार हो गए। दोपहर को हुई घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को मिलते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस के आला अधिकारियों के आदेश पर चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


साड़ी पहनकर देता था घटना को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, झाड़सा निवासी आरोपी सोनू बेहद शातिर किस्म का चोर है। उस पर दिल्ली पुलिस में एक अपहरण के मामले के अलावा चोरी के दर्जनभर मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए वह साड़ी पहनकर पूरी योजना को अंजाम दिया करता था। इससे पहले उस पर भोंडसी जेल में मोबाइल प्रयोग करने का भी मामला दर्ज हो चुका है जिसकी जांच की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिसकर्मियों के अलावा डॉक्टरों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, बादशाहपुर थाना पुलिस के अलावा सीआईए यूनिट जांच में जुटी हुई है। एसीपी क्राइम राजेश के मुताबिक अब तक कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें