फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप दिल्ली में आम आदमी की शत्रु बनी: मनोज 

Mon, 18 Mar 2019 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी दिल्ली में आम आदमी की ही शत्रु बनी हुई है। इस पार्टी की दिल्ली सरकार दिल्ली में भ्रम का माहौल बनाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजना और सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण नहीं देकर दिल्ली की जनता के साथ सरकार धोखा कर रही है। 

विज्ञापन


अतिथि शिक्षकों के मांगों पर भी सरकार अमल नहीं कर रही है। भाजपा इस बात के पक्ष में हैं कि उन्हें भी हरियाणा सरकार की नीति के तहत 60 वर्ष तक काम करने की गारंटी मिले।

यह बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मौर्य, सैनी, कुश्वाहा व शाक्य समाज के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कहीं। बैठक का आयोजन ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गौरव खारी ने किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे इस समाज पर गर्व है। इतिहास में इस समाज से सम्राट अशोक, महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले, सावित्री बाई ज्योतराव फुले जैसे महान व्यक्ति निकले जिन्होंने देश का मान बढ़ाया।

मोर्चा अध्यक्ष गौरव खारी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज को अपनी उन्नति के लिए अपने बच्चों की शिक्षा के लिए पूरा ध्यान देना होगा। इससे समाज में जागृति आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें