फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP के अलावा और कोई नहीं करता संस्कारों की रक्षा : मनोज तिवारी

Sat, 25 Nov 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manoj tiwari
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में सांस्कृतिक मंगल मिलन व अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विपक्षी दलों पर संस्कृति के मामले पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के अतिरिक्त कोई भी राजनीतिक दल देश के संस्कार की रक्षा के लिए काम नहीं करता। तिवारी ने कहा कि जो व्यक्ति अपने संस्कारों से भटक जाता है उसे किसी की परवाह नहीं रहती।
Trending Videos
विज्ञापन

man
दिल्ली में ऐसे ही व्यक्तियों की सरकार है। अगर उनके संगठन में कोई संस्कार प्रकोष्ठ होता तो उनकी पार्टी के लोग भी संस्कारी होते।

उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था सबसे अच्छी होने का दावा कर रही है, मगर एक आरटीआई के मुताबिक, पिछले तीन साल में करीब 98 हजार बच्चों ने सरकारी स्कूल छोड़ दिए हैं।

इस मौके पर प्रकोष्ठ की संयोजक रूबी यादव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह, प्रकोष्ठ प्रभारी व प्रसिद्ध कवि गजेंद्र सोलंकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें